विवाहिता ने दर्ज कराई दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट
गोंडा, सितम्बर 8 -- वजीरगंज, संवाददाता। जिले के उमरीबेगमगंज थानाक्षेत्र के लिलोई खुर्द की सोनू देवी पुत्री खुशियाल कनौजिया ने थाने पर तहरीर देकर दहेज उत्पीड़न और मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता सोनू देवी का आरोप है कि उसकी शादी नवंबर 2024 में पंकज कनौजिया पुत्र काशीराम कनौजिया निवासी दर्जीपुरवा नगवा, वजीरगंज के साथ हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। शादी में मायके वालों ने अपनी स्थिति अनुसार दान-दहेज भी दिया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति पंकज कनौजिया, देवर प्रविन्द उर्फ प्रवीण, सास विमला, ससुर काशीराम व ननद पिंकी ने मिलकर कम दहेज को लेकर ताने देना शुरू कर दिया और अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। सोनू देवी का आठ माह का एक बच्चा भी है। विपक्षीगण अतिरिक्त दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल व भैंस की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी न होन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.