हरदोई, अप्रैल 3 -- हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न में एक विवाहिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। पीड़ित पिता ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगा मुकदमा कराया है। थाना टड़ियावां क्षेत्र के खडरउआ गांव निवासी विजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि उनकी पुत्री रंजना की शादी करीब 9 वर्ष पूर्व बघौली थाना क्षेत्र के बरखेरवा गांव निवासी दुर्गेश तिवारी के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा कम दहेज को लेकर रंजना का मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न किया जा रहा था। प्रताड़ना से तंग आकर रंजना ने 29 मार्च को आम में छिड़कने वाली जहरीली दवा पी ली। हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति दुर्गेश तिवारी, ससुर नरेश तिवारी और ननद विट्टो ...