विवाहिता ने घर में फंदे से लटक की खुदकुशी
उन्नाव, मई 10 -- गंजमुरादाबाद, संवाददाता। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के काजीपुर गांव की रहने वाली विवाहिता ने रविवार अलसुबह घर में फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना पर पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
घटना का विवरण बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के काजीपुर गांव के रहने वाले संतराम गांव स्थिति भट्ठे पर मजदूरी करता है। रविवार अलसुबह वह भट्ठे पर मजदूरी करने चला गया था। घर में 32 वर्षीय पत्नी पूजा दो बच्चों के साथ अकेली रह गई थी। इसी दौरान किसी तरह पत्नी ने घर के अंदर दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटक कर खुदकुशी कर ली। सुबह कुछ उजाला होने पर बच्चों के जागने पर जब उन्होंने मां को फंदे से लटका देखा तो शोर मचाने लगे। शोरगुल सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंच गए और पति को घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.