उरई, जून 10 -- माधोगढ़। संवाददाता थाना क्षेत्र के ग्राम सोफ़्ता में विवाहिता ने घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जिसका घर के कमरे में दुपट्टे से शव लटका मिला है। घटना के समय विवाहिता घर पर अकेली थी और घटना की वजह के पीछे परिवारिक कलह बताई जा रही है। ग्राम सोप्ता निवासी 36 वर्षीय मनीषा पत्नी वीर सिंह पति के साथ मप्र में रहकर पानीपुरी का धंधा करता था। वहीं पर उसकी सास शीला देवी व ससुर राजाभैया भी रहते थे। एक माह पहले मनीषा के मौसी की बेटी की शादी थी इसलिए वह आठ वर्षीय पुत्र अंचल व डेढ़ साल की पुत्री चाहत को लेकर आ गई थी। शादी के बाद वह वापस काम पर पति के पास नहीं गई थी। मंगलवार की शाम को उसने घर के कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घर के बाहर खेल रहा अंचल जब अंदर गया तो उसने देखा कि मां फंदे पर लटकी है तो वह रोता हुआ बाहर भागा और ...