जौनपुर, अप्रैल 25 -- खुटहन। थाना क्षेत्र के गौसपुर निवासी विवाहिता ने थाने में नामजद तहरीर देकर अपने पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज के लिए जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि ससुरालियों ने गला कसकर हत्या का प्रयास किया गया। पीड़िता ने पुलिस को एक वीडियो भी उपलब्ध कराया है। जिसमें गले पर कसे का निशान दिख रहा है। 'हिन्दुस्तान' वीडियो की पुष्टि नहीं करता। गौसपुर की रहनेवाली युवती का विवाह बीते वर्ष आजमगढ़ के पवई निवासी युवक से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। यह भी पढ़ें- दहेज प्रताड़ना में पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट 22 अप्रैल को पति, सास और ससुर मिलकर उसकी पिटाई करने लगे। रस्सी से उसका गला कसकर हत्या की कोशिश की। किसी प्रकार से अपनी जान बचाकर मायके चली आई। मामले में प...