विवाहिता ने खाया सिंदूर, जिला अस्पताल में भर्ती
जौनपुर, जून 22 -- मछलीशहर (जौनपुर), आरपी सिंह। कोतवाली क्षेत्र के भांट का पूरा गांव निवासी 40 वर्षीय कंचन पत्नी अजय कुमार ने रविवार की आधी रात सिंदूर खा लिया। हालत बिगड़ने पर जब परिजनों को कंचन के सिंदूर खाने की जानकारी मिली तो आनन फानन में उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां चिकित्सक के प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में महिला का इलाज चल रहा है। गांव में चर्चा है कि विवाहिता ने पारिवारिक कलह के कारण सिंदूर का सेवन किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.