विवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत बिगड़ी
मुरादाबाद, जून 23 -- ससुराल में घरेलू कलह के चलते मंगलवार को विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन मुरादाबाद के निजी अस्पताल ले गए। जहां इलाज जारी है। मूंढापांडे निवासी युवती की शादी बीजना निवासी सोमेश के साथ हुई है। आरोप है कि पति चार दिन पहले मायके मूंढापांडे छोड़ गया था। वहां कलह के चलते सोमवार शाम को उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी मूंढापांडे ले गए। इसके बाद ज्यादा हालात बिगड़ने पर मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.