विवाहिता ने की नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या की कोशिश
मुजफ्फरपुर, मार्च 24 -- सकरा। पारिवारिक कलह से तंग आकर एक महिला ने मंगलवार को पिलखी पुल से बूढ़ी गंडक में छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे स्थानीय लोगों ने बचा लिया और समझा-बुझाकर परिवार को सौंप दिया। मुखिया विजय कुमार मिश्र ने बताया कि मुरौल प्रखंड के विद्याझाप पंचायत की 25 वर्षीय महिला कुछ दिनों से यहां अपने माइके में है। उसने पारिवारिक विवाद के कारण जान देने की कोशिश की। संयोग से उसने नदी में जिस जगह छलांग लगाई, वहां पानी कम था। इसलिए उसकी जान बच गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.