मुजफ्फरपुर, अप्रैल 5 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दीघरा रामपुर साह की रहने वाली एक विवाहित ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया है कि 8 जून 2023 को उसकी शादी धीरज कुमार से हुई थी। शादी के महज कुछ माह बाद ही पति, ससुर, सास और देवर समेत अन्य लोग दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे। 22 मार्च 2024 को आरोपितों ने बेरहमी से मारपीट करते हुए उसे दो दिनों तक कमरे में बंदकर भूखा रखा। बीते 19 मार्च को आरोपितों ने गर्भवती अवस्था में मारपीट करते हुए घर से निकाल दिया गया। इसके बाद से वह मायके में रह रही है। इधर, सदर थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि मामले में आवेदन की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.