विवाहिता ने की खुदकुशी, दहेज हत्या की रिपोर्ट
बरेली, सितम्बर 5 -- भोजीपुरा। शादी के चार महीने बाद ही विवाहिता ने ससुराल में फंदा लगाकर जान दे दी। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पति और ससुर को हिरासत में ले लिया है। हाफिजगंज के गांव अहमदाबाद निवासी राम सिंह ने अपनी पुत्री संगीता की शादी भोजीपुरा के गांव तजुआ निवासी धारा सिंह के साथ 22 अप्रैल 2026 को की थी। राम सिंह का कहना है कि उन्होंने अपनी हैसियत के मुताबिक काफी दान दहेज दिया था लेकिन ससुराल वाले फिर भी कम दहेज का ताने मारते थे। संगीता ने अपने पिता से शिकायत की तो उन्होंने ससुराल वालों को समझाने का प्रयास किया। इसी बीच गुरुवार की रात संगीता का शव घर टिन शेड में फंदे पर लटका हुआ मिला।आसपास के लोगों से जानकारी मिलने पर उन्होंने संगीता के मोबाइल पर फोन किया तो ससुर जगदीश सिंह ने कॉल रिसीव की और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.