गोपालगंज, अप्रैल 15 -- फुलवरिया। श्रीपुर थाना क्षेत्र के ठकुरीचक गांव में बुधवार को पारिवारिक कलह से परेशान एक विवाहिता ने आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि समय रहते परिजनों की सतर्कता से उसकी जान बच गई। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल मिश्र बतरहां बाजार स्थित एक निजी क्लीनिक में इलाज के लिए ले गए। जहां चिकित्सक ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि प्रताड़ना और आत्महत्या के प्रयास सहित विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- फंदा डालकर खुदकुशी का प्रयास

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...