बांदा, दिसम्बर 4 -- बांदा। संवाददाता बबेरू कोतवाली क्षेत्र के दतौरा गांव में घरेलू कलह के चलते एक 25 वर्षीय विवाहिता ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कोतवाली क्षेत्र के दतौरा गांव निवासी कविता देवी पत्नी कमलेश कुमार 25 वर्ष ने आज घरेलू कलह के चलते अपने ऊपर आग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिवारीजनों ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द बबेरू में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.