विवाहिता दो बच्चों संग घर से लापता, मुकदमा दर्ज
अलीगढ़, जून 12 -- खैर, संवाददाता। कस्बे की एक विवाहिता अपने दो नाबालिग बच्चों के साथ घर से लापता हो गई। पति ने एक युवक पर पत्नी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली खैर में मुकदमा दर्ज कराया है। कस्बे के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति के अनुसार उसकी पत्नी 26 मई को अपने दो बच्चों के साथ मायके जाने की बात कहकर घर से निकली थी। देर शाम तक मायके न पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई। महिला का मोबाइल फोन भी बंद मिला। मायके पक्ष से संपर्क करने पर पता चला कि वह वहां भी नहीं पहुंची है। पीड़ित पति का आरोप है कि जांच-पड़ताल के दौरान जानकारी मिली कि कन्हैया निवासी आयराखेड़ा, तहसील मांट, जनपद मथुरा उसकी पत्नी को अपने साथ ले गया है। पति ने यह भी आरोप लगाया है कि महिला घर से सोने-चांदी के आभूषण और लगभग 20 हजार रुपये नकद भी साथ ले गई है। पुलिस ने पति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.