विवाहिता को स्लो पॉइजन का इंजेक्शन देकर हत्या की कोशिश
प्रयागराज, अगस्त 5 -- प्रयागराज। सिविल लाइंस की विवाहिता ने ससुरालियों पर स्लो पाइजन इंजेक्शन देकर हत्या का प्रयास और धोखे से तलाक के कागज पर हस्ताक्षर कराने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पति, डॉक्टर ननद और ससुर के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। वहीं विवाहिता का बयान दर्ज कर जांच में जुटी है। विवाहिता की तहरीर के मुताबिक, दिसंबर 2023 को मूलरूप से फतेहपुर के कल्याणपुर और हाल पता कानपुर के काकादेव निवासी आदित्य प्रताप से शादी हुई थी। आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद पति आदित्य, डॉक्टर ननद अंजली और ससुर रमनजीत ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। सितंबर 2025 से ननद ने विटामिन डी की बात कहते हुए कई बार उसे स्लो पॉइजन के इंजेक्शन लगाए। इंजेक्शन लगाने के बाद वह कई घंटों तक बेहोश हो जाती थी। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.