पीलीभीत, जून 8 -- जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम बरातबोझ निवासी फरजाना ने एसपी के आदेश पर थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराईं। जिसमे कहा गया कि उसकी शादी सात साल पूर्व ग्राम अमखेड़ा निवासी अफरोज के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति के अलावा जेठ अब्दुल कादिर,सास खतीजा,नंद नाजरीन,सिम्मी,नंदोई ताहिर दहेज में कार और दो लाख रूपये की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट करने लगे। मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने दो बच्चों के साथ उसको ससुराल से निकाल दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...