पीलीभीत, जुलाई 31 -- जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम परेवावैश्य निवासी पिंकी रानी पुत्री ज्ञानस्वरूप ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसका विवाह 22 फरवरी 2022 को तरूनपाल निवासी ग्राम महचंदी थाना न्यूरिया से हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसको दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। आरोपी दहेज में दो लाख रूपये और छह बीघा जमीन की मांग को लेकर उसके पति तरूनपाल,ससुर प्रेमपाल,अंकुश,लीलावती,सोमप्रकाश,रामपाल ने उसके साथ मारपीट करते हुए 28 मार्च 2026 को उसको ससुराल से निकाल दिया। तब से वह अपने मायके में रह रही है। 25 जुलाई को वह परेवाडांग स्थित बैंक जा रही थी। रास्ते में उसको चचिया ससुर सोमप्रकाश अपने दो अन्य साथियों के साथ मिले और उसको रोककर गाली गलौच करते र्हुए िशकायत करने पर जान से मारने की धमकी द...