मुरादाबाद, अप्रैल 4 -- कोतवाली क्षेत्र के शरीफ नगर में ससुराल वालों ने विवाहिता पर हमला बोलकर गंभीर घायल कर दिया। महिला को चिंताजनक हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिए है। ग्राम जयनगर अफजलगढ जनपद बिजनौर निवासी भारत सिंह पुत्र खुशीराम ने अपनी पुत्री नीरज की शादी 7 वर्ष पहले दिनेश सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी ग्राम शरीफनगर के साथ की थी। नीरज के 02 बच्चे है। ससुराल वालों ने नीरज के साथ मारपीट की थी, जिसको समाज के संभ्रांत व्यक्ति ने आपसी सहमति से समझौता करा दिया गया। शुक्रवार 3 अप्रैल को शाम नीरज से उसके ससुराल वालों की घरेलू बात को लेकर कहासुनी हो गयी थी, जिसका नीरज ने विरोध किया गया तो उसके ससुर बलवीर सिंह, पति दिनेश सिंह, देवर मनोज व सास सुमित्रा ने नीरज के ऊपर जान से मारने की नीयत से हमला किय...