विवाहिता को ससुरालीजनों ने पीटा, चार पर मुकदमा
फतेहपुर, मई 27 -- खखरेरू। थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव निवासी लक्ष्मी देवी पत्नी संजीत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सास, ननद और दो देवरों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बताया कि सोमवार सुबह वह घर में झाड़ू लगा रही थी, तभी सास तारावती गाली-गलौज करने लगी। विरोध करने पर सास तारावती, ननद सीनू देवी और देवर मनजीत व इन्द्रजीत ने मिलकर मारपीट की। घटना में महिला के सिर और पीठ में चोटें आई हैं। थाना प्रभारी विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.