विवाहिता को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, क्रॉस मुकदमा दर्ज
रुडकी, अप्रैल 1 -- थाना क्षेत्र के गांव पाडली गेंदा में विवाहिता को लेकर मायके और ससुराल पक्ष के बीच जमकर लाठी-डंडे और सरिए चले। मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रॉस मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुजफ्फरनगर जिले के पुरकाजी, मोहल्ला जाटान निवासी अब्दुल्ला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन गुलिस्ता का निकाह पाडली गेंदा निवासी इन्तसार से हुआ था। आरोप है कि ससुराल पक्ष की ओर से उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। 28 मार्च की शाम गुलिस्ता ने फोन कर मारपीट और जान का खतरा बताया। सूचना पर अब्दुल्ला, उसके पिता फरमान व अन्य लोग गांव पहुंचे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.