विवाहिता को रस्सी से बांधकर लोहे के पाइप से पीटा
कौशाम्बी, अगस्त 5 -- मंझनपुर। चरवा थाना क्षेत्र के उदाथू (गढ़वा) में ससुरालियों ने विवाहिता के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दी। विवाहिता का आरोप है कि उसको रस्सी से बांधकर लोहे के पाइप से पीटा गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।उदाथू (गढ़वा) गांव की राजभारती ने मंगलवार को चरवा थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसके पति राजेंद्र कुमार आऐ दिन उसे प्रताड़ित करते हैं। दहेज की मांग की जाती है। दहेज के लिए पति राजेंद्र कुमार, चचिया ससुर मुन्नीलाल, चचिया सास केतकी और गुड्डू चौकीदार ने उसको रस्सी से बांधकर घर में लोहे के पाइप से पीटा। यह भी पढ़ें- दहेज उत्पीड़न व घरेलू हिंसा में पति समेत चार पर मुकदमा वह चीखती चिल्लाती रही, लेकिन किसी को रहम नहीं आया। वह गंभीर रूप से घायल हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.