विवाहिता को मुंबई ले जाकर घर से निकाला
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 13 -- प्रतापगढ़। देल्हूपुर के कुशफरा निवासी रजनी गुप्ता की शादी 2016 में सुनील गुप्ता के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। बाद में अपने साथ मुंबई ले गए लेकिन वहां भी पांच लाख रुपये की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। 4 जुलाई को मारपीट कर घर से भगा दिया तो वह ट्रेन से मायके आ गई। पीड़िता ने मामले में पति सुनील गुप्ता, सास निर्मला गुप्ता, ननद सरिता और ज्योति के खिलाफ केस दर्ज कराया है। यह भी पढ़ें- डीएम के निर्देश पति समेत पांच पर दहेज उत्पीड़न में केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.