मुरादाबाद, अप्रैल 1 -- क्षेत्र के गांव खाता में विवाहिता की मौत के बाद आनन-फानन में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इसके बाद मायके पक्ष के लोग पहुंचे, उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया। वहीं कोतवाली पहुंचकर ससुराल पक्ष के कई लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। उत्तराखंड के जिला उधम सिंह नगर थाना बाजपुर के मोहल्ला बांकेनगर के रहने वाले विजय सिंह ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि उन्होंने अपनी 21 वर्षीय बेटी कोमल की शादी बिलारी थाना क्षेत्र के गांव खाता में जसपाल पुत्र स्वर्गीय वीर सिंह के साथ अब से 2 साल पहले की थी। शादी में काफी दान दहेज दिया था। लेकिन ससुराल पक्ष के लोग दान दहेज से खुश नहीं थे। आए दिन कम दहेज लाने के लिए मारते पीटते थे। कोमल ने कई बार इसकी शिकायत की की। ससुराल पक्ष के लोग दहेज में मोटरसाइकिल, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.