विवाहिता को मारपीट का घर से निकाला, रिपोर्ट
कन्नौज, जून 6 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। एक विवाहिता को पति व अन्य ससुरालीजनों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। मामले में पुलिस ने एक सप्ताह बाद रिपोर्ट दर्ज की है।घटना के बावत नगर के मोहल्ला किदवईनगर निवासी गुलफ्शां परवीन पुत्री आजाद नवी ने कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि उसके ससुर नफीस अहमद, जेठ समीर, शादाब व पति नायाब ने 29 मई की रात घरेलू विवाद को लेकर उसके साथ गाली गलौज की। मना करने पर लात, घूसों व डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। गला दबा कर जान से मारने की धमकी दी। इससे उसे कंधे, कूल्हे, गले व मुंह में गंभीर चोटें आई हैं। जब उसने शोरगुल मचाया, तब मोहल्ले के लोग मौके पर आ गए और उसे बचाया। इसके बाद पति ने उसे घर से निकाल दिया। रास्ते से गुजर रहे छोटे भाई सुभान ने जब उसे देखा तो उसे लेकर मायके पहुंचा। उसने आप बीती परिजनों को बताई। नश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.