विवाहिता को मारपीट कर ससुराल से निकाला, रिपोर्ट
पीलीभीत, अप्रैल 6 -- थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम देवीपुरा निवासी शीतल कुमारी पुत्री कालीचरण ने थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसका विवाह थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम मरोरी निवासी हरपाल पुत्र अमृत प्रसाद से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग दहेज में बाइक और दो लाख रुपए नगद की मांग करने लगे। जब उसने दहेज देने में असमर्थता जताई तो पति हरपाल,ससुर अमृत प्रसाद,सास गुड्डी देवी के अलावा बाबूराम,गुड्डू और बृजलाल ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दी। इसकी शिकायत उसने मायके पक्ष के लोगों से भी की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। आरोपियों ने 5 फरवरी 2026 को दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर उसको ससुराल से निकाल दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.