विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, पति समेत 5 पर केस
मुरादाबाद, सितम्बर 27 -- दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर पति और ससुरालियों ने कटघर क्षेत्र निवासी विवाहिता को प्रताड़ित किया। उसका गर्भपात कराने की कोशिश की। बाद में मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर कटघसर पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कटघर थाना क्षेत्र के गांव भैंसिया निवासी रिंकी पुत्री मलखान सिंह ने बीते दिनों एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी शादी 23 अप्रैल 2026 को रामपुर के टांडा थाना क्षेत्र के सिरिया जवाहर निवासी युवराज से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति युवराज, ससुर सरवंत, सास मंजू, ननद चंचल और अंशिका ने पांच लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। वह दो माह की गर्भवती थी तभी पति औन ननदों ने उसके पेट में लात मारी। इससे उसकी तबियत खराब हुई तो पति और सास ने पेट दर्द की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.