नोएडा, जनवरी 15 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। शहर की सोसाइटी में रहने वाली महिला ने ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि आरोपियों ने एक राय होकर उस पर जानलेवा हमला किया और घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हिमानी एक सोसाइटी में अपनी चार वर्षीय बेटी के साथ रहती हैं। उनकी शादी वर्ष 2016 में ओडिशा के रहने वाले मलय प्रियदर्शन से हुई थी। मलय प्रियदर्शन का परिवार ग्रेटर नोएडा की एक सोसाइटी में रहता है। पीड़िता का आरोप है कि उसकी एक चार साल की बेटी है। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति का व्यवहार बदलने लगा। उनके पति का किसी दूसरी महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा है। महिला ने सास और ससुर पर भी उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि ससु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.