विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, केस दर्ज
कौशाम्बी, अगस्त 5 -- मंझनपुर, संवाददाता। मंझनपुर कोतवाली के टेवा गांव की एक युवती की शादी चित्रकूट के राजापुर में हुई थी। विवाहिता को आए दिन ससुराली प्रताड़ित करते थे। दहेज की मांग करते थे। इंकार करने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।टेवा गांव के राजेश कुमार ने अपनी बेटी रंजना देवी की शादी चित्रकूट के माधवगंज, धोबीगंज निवासी रविकरन के साथ हुई थी। रंजना देवी का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसको दहेज के लिए ससुरालवाले प्रताड़ित करते थे। दहेज की मांग करते थे। जब उसने इंकार कर दिया तो उसको जबरन मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पति रविकरन, ननद लीला देवी, सुनीता देवी, उमा देवी, जेठ राम प्रकाश,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.