गोपालगंज, दिसम्बर 21 -- कटेया,एक संवाददाता। स्थानीय थाने के भोपतपुर परसही गांव की निवासी व यूपी में विवाहित एक महिला को उसके पति ने ही दहेज में बाइक की मांग को लेकर मारपीट कर घर से निकाल दिया। इस मामले में विवाहिता ने थाने में पति के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया जाता है कि स्थानीय थाने के भोपतपुर परसही गांव के प्रियंका देवी की शादी यूपी के कुशीनगर जिले के बभनौली थाना क्षेत्र के गौरी इब्राहिम गांव में दीपक कुमार के साथ हुई थी। शादी के छह माह बाद से ही उसके पति द्वारा मायके वालों से बाइक की मांग की जाने लगी। मांग नहीं मानने पर शराब के नशे में मारपीट करता था। गत 30 नवम्बर को मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। वह अपने मायके में किसी तरह आकर रहने लगी। उसके साथ एक बच्ची भी है। ------ किशोरी के गायब होने की प्राथमिकी दर्ज। कटेया। स्थ...