रामपुर, मई 7 -- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अजीतपुर निवासी अनीसा की शादी आसिफ के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट करते। एक दिन उसके तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आसिफ,अमीर बानो,शब्बीर,जौहरा,नसरीन,जाहिद,सीमा और रिजवान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...