रामपुर, अप्रैल 17 -- थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने रिपेार्ट दर्ज करायी है कि उसकी शादी तीन वर्ष पूर्व मुरादाबाद जनपद के रानी नगला गांव निवासी सौरभ से हुई थी। शादी के बाद से ही सास कांती,ससुर आनन्द व देवर संजय पति के साथ मिलकर दहेज में पांच लाख रूपये व बुलेट बाइक की मांग कर उसका उत्पीड़न करते रहते थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर 02 मार्च को सभी आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर मासूम बच्ची के साथ उसे घर से निकाल दिया। तभी से वह अपने मायके में रह रही थी। आरोप है कि 16 मार्च को वह अपने मायके में थी। यह भी पढ़ें- पति, सास-ससुर समेत छह पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज सभी आरोपी गाली गलौज करते हुए उसके घर में घुस गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...