रुद्रपुर, फरवरी 20 -- किच्छा। ससुरालियों पर पति की मौत के बाद विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सास, ससुर और नंद पर केस दर्ज किया है। किच्छा निवासी एक महिला ने तहरीर में बताया कि उसका विवाह वर्ष 2017 में नरेंद्र सक्सेना पुत्र राजकुमार निवासी कृष्णा विहार कालोनी किच्छा से हुई थी। बीते 17 फरवरी को उसके पति का निधन हो गया। आरोप है कि नरेंद्र का क्रियाक्रम होने के बाद सास द्रोपदी, ससुर और नंद दिव्या ने उससे मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। वहीं वापस आने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सभी पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.