कन्नौज, मई 8 -- कस्बा समधन के मोहल्ला किदवई नगर निवासी एक विवाहिता को उसके पति व अन्य ससुरालीजनों ने मारपीट कर घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। घटना के संबंध में कस्बा समधन के मोहल्ला किदवई नगर निवासी उर्फी बेगम पत्नी तालिब ने कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि शनिवार की शाम उसके पति तालिब पुत्र समशाद, सास सामतून बेगम पत्नी समशाद, ननद सवा व कासिफा ने उसे गाली गलौज करके मारापीटा। और जान से मार डालने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित महिला को इलाज व स्वास्थ्य परीक्षण के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा है। पुलिस ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.