गाज़ियाबाद, मार्च 21 -- मोदीनगर। नगर की कृष्णानगर कॉलोनी में दहेज के लिए विवाहिता को गला दबाकर जान से मारने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पति ने दूसरी शादी कर ली। पुलिस ने पति सहित सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नगर की कृष्णानगर कॉलोनी निवासी कविता की शादी दस साल पहले गौतम गोस्वामी के साथ हुई थी। आरोप है कि पति ने दूसरी शादी कर रखी है। विरोध करने पर अक्सर मारपीट करता है और दहेज की मांग करता है। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि पति गौतम गोस्वामी, राजबाला, बालकिशन,रजनी,मुकेश,रीना व एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...