गाज़ियाबाद, जून 9 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ सवाददाता। दहेज में कार और बीस लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने, मारपीट करने और बेटी समेत घर से निकाल देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर कविनगर पुलिस ने पति, सास-ससुर और जेठ के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- विवाहिता को बेटी समेत घर से निकालाशादी की जानकारी थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका विवाह सात मार्च 2024 को ग्राम दुहाई निवासी अभिषेक के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। आरोप है कि विवाह तय होने के बाद ही ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज में कार और बीस लाख रुपये नगद की मांग शुरू कर दी थी। पिता ने असमर्थता जताने के बावजूद लगातार दबाव बनाया जाता रहा। पीड़िता के मुताबिक, उनके पिता ने वि...