संतकबीरनगर, जून 24 -- बेलहर, हिन्दुस्तान संवाद। बेलहर कला थाना क्षेत्र के पचवारा गांव में एक विवाहिता को बहला-फुसलाकर भगाने तथा विरोध करने पर धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। उक्त मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस को दी गई तहरीर में अब्दुल्लाह पुत्र स्व. अब्दुल करीम निवासी पचवारा ने लिखा है कि उसकी भतीजी रूपमता खातून (20 वर्ष) की शादी 15 जून 2026 को हुई थी। शादी के बाद वह अपने ससुराल चली गई थी। आरोप है कि 18 जून की रात करीब दो बजे गांव के ही सुंदर पुत्र सुभाव उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। जब उसने युवती के बारे में जानकारी लेने के लिए आरोपित के घर पहुंचकर पूछताछ की तो वहां मौजूद लोगों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मामले की शिकायत पुलिस से की गई। जिसके बाद पुलिस ने सुंदर पुत्र सुभा...