पीलीभीत, जुलाई 20 -- पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के उगनपुर निवासी डालचन्द पुत्र छदम्मी लाल ने एसपी के आदेश पर थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसनेअपनी पुत्री पार्वती की शादी 3 मार्च 2018 को जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा मिश्रा निवासी बृजमोहन पुत्र नेतराम से की थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद बृजमोहन शराब और अन्य नशे का आदी हो गया तथा दहेज में मिली मोटरसाइकिल, जेवर और अन्य सामान बेच दिए। इसके बाद वह शराब के लिए रुपये मांगने लगा और विरोध करने पर पत्नी के साथ मारपीट करता था। नवंबर 2024 में बृजमोहन ने उसके साथ मारपीट कर उसको छह वर्षीय पुत्र अरविन्द व चार वर्षीय पुत्री कविता के साथ ससुराल से निकाल दिया। यह भी पढ़ें- कार को लेकर विवाहिता का उत्पीड़न, पति दे रहा दूसरी शादी की धमकी आरोप है कि बृजमोहन के बड़े भाई...