बरेली, मार्च 12 -- भमोरा।क्षेत्र के हिम्मतपुर ताहरपुर निवासी श्रीपाल की बेटी की शादी चार साल पहले भोजीपुरा इलाके के गांव मनेरा निवासी जितेंद्र के साथ हुई थी। जितेंद्र मुंबई में रहकर मजदूरी करता है। उन्होंने बताया कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुरालवालों ने दहेज की मांग करते हुए उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। पति से शिकायत की तो उसने भी अपने परिवार वालों का पक्ष लिया। 15 दिन पहले पति जितेंद्र, ससुर राम औतार, जेठ मुकेश, जेठानी कुसुम, ननद कविता और रीना ने दो लाख रुपये मायके से लाने की मांग करते हुए मारपीट की। फिर जेवर छीनकर बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। मामले में पुलिस ने पति समेत साल लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...