पीलीभीत, अप्रैल 30 -- पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ा चतुराहा निवासी पूनम देवी ने न्यूरिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसकी शादी 22 फरवरी2023 को न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम कैम निवासी गौरव पुत्र नेमचंद के साथ हुई थी। आरोप है कि दहेज से नाखुश पति गौरव के अलावा सास मंजू देवी,ससुर नेमचंद,देवर प्रमोद,नितेश व नंद प्रीति देवी उसे प्रताड़ित करने लगे। आए दिन उसके साथ मारपीट की जाने लगी। उसके मायके पक्ष के लोगों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन आरोपी नहीं माने। दहेज में दो लाख रूपये और बाइक की मांग पूरी न होने पर 21 अप्रैल 2026 को मारपीट कर कमरे में बंद कर दिया। 22 अप्रैल को उसके पिता पुलिस को लेकर ससुराल आए। पुलिस ने उसको बंधनमुक्त कराया। इसके बाद वह अपने पिता के साथ मायके आ गई। पुलिस ने रिपांेर्ट दर्ज कर ली है।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.