पीलीभीत, फरवरी 26 -- पीलीभीत। थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम सुहास निवासी मधु वर्मा पुत्री तुलसी राम ने एसपी के आदेश पर थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि तीन मार्च 2016 को उसका विवाह राजपाल निवासी ग्राम खरगा पुर थाना बीसलपुर से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से पति राजपाल, ससुर राकेश बाबू, सांस धीरा देवी, देवर विमल वर्मा, ननद नेहा वर्मा, मौसिया सांस शारदा देवी दहेज में कार और दो लाख रुपये की मांग करने लगे। दस अगस्त 2024 को दोपहर तीन बजे ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की नियत से गले में फंदा डाल दिया। किसी तरह उसकी जान बची, इसके बाद उसको ससुराल से निकाल दिया। नौ जनवरी 2026 को दोपहर दो बजे ससुराल पक्ष के लोगों ने मायके आकर मारपीट की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.