बाराबंकी, फरवरी 18 -- हैदरगढ़। कोतवाली क्षेत्र के बबुआपुर गांव निवासिनी अंजली ने अपने ससुराल वालों पर पन्द्रह लाख रुपए की मांग को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। बताया कि छह वर्ष पहले उसका विवाह जनपद रायबरेली के पहुरी सरेनी के भूपेंद्र सिंह के साथ हुआ था। आरोप लगाया कि पति व सास-ससुर ने उसके पिता से पंद्रह लाख रुपए की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। लगातार हो रही प्रताड़ना से परेशान पीड़िता व उसके पिता ने बीती 25 जनवरी को रायबरेली पुलिस से शिकायत की। लेकिन ससुराल वालों के प्रभाव के आगे उसे न्याय नहीं मिला। हैदरगढ़ पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पति व सास-ससुर के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.