संतकबीरनगर, जून 27 -- संतकबीरनगर, निज संवादाता। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने के आरोप में मगहर कस्बे के धोबी टोला के रहने वाले ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज किया है।गोरखपुर जिले के गोरखनाथ थाना क्षेत्र के जटेपुर उत्तरी काली मंदिर के पास की रहने वाली गीता देवी पत्नी स्वर्गीय ओम प्रकाश गुप्ता का आरोप है कि उसने अपनी पुत्री प्रीती गुप्ता की शादी दो वर्ष पूर्व मनोज गुप्ता पुत्र संतोषी गुप्ता निवासी धोबी टोला काजीपुर मगहर के साथ किया था। उसकी पुत्री के ससुराल वाले विवाह के दो दिन बाद ही तन्त्र मन्त्र, दहेज की मांग, मारना पीटना तथा जान से मारने का प्रयास व आत्म हत्या के लिए उसकाने लगे। यह भी पढ़ें- ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्ज जिससे उसकी पुत्री मानसिक व शारीरिक रूप से काफी पीड़ित है। जिस...