विवाहिता को पीट कर घर से निकाला, कार्रवाई की मांग
उन्नाव, अगस्त 20 -- सफीपुर। थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करने, मारपीट करने और गर्भावस्था दौरान घर से निकालने का आरोप लगाया है। बुधवार को सफीपुर निवासी पीड़िता मंतशा पत्नी निजाम ने एसपी कार्यालय पहुंच कर प्रार्थना पत्र दिया और आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। पीड़िता के मुताबिक, उसका निकाह 15 मार्च 2023 को मुस्लिम रीति-रिवाज से निजाम पुत्र रज्जब अली निवासी लोकनगर, नई बस्ती, थाना कोतवाली सदर के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। मांग पूरी न होने पर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। 25 जून 2023 को गर्भावस्था के दौरान पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की और उसका जेवर छीनकर घर से निकाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.