मिर्जापुर, मार्च 20 -- मिर्जापुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के डेहरी गांव में विवाहिता की पिटाई मामले में पुलिस ने शुक्रवार को पति, सास और ससुर समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। ससुराल वालों पर दस लाख रुपये की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। डेहरी गांव निवासी हमील अली की पुत्री मीना बेगम का निकाह वर्ष 2019 में चंदौली जिले के डिग्घी गांव निवासी अकबर अली के साथ हुआ था। मीना का आरोप हैकि निकाह के बाद से ही पति अकबर, देवर असगर, ननद शरीना, सास जलीमुननिशा और ससुर नखड़ू दहेज में दस लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर आए दिन मारना पीटना शुरु कर दिया। मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता ने बताया कि वह वर्ष 2022 से ही अपने मायके में रह रही है। इस बीच पति न तो उसे विदा कराने आया और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.