बदायूं, मई 25 -- गांव किसरुआ निवासी जसोदा पत्नी पिंटू ने पति समेत चार लोगों पर मारपीट और गाली-गलौज का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसका पति पिंटू, जेठ राजू, जेठानी चंद्रकली और ससुर कृष्णपाल आए दिन उसके साथ गाली-गलौज करते हैं। आरोप है कि एक दिन पहले चारों ने मिलकर जसोदा के साथ अभद्रता की। विरोध करने पर उसे जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा। पीड़िता ने थाने पहुंचकर पति पिंटू, जेठ राजू, जेठानी चंद्रकली और ससुर कृष्णपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। यह भी पढ़ें- विवाहिता को पीटा, पति समेत चार पर मुकदमा यह भी पढ़ें- जेठ ने बेटों-बेटी संग मिलकर महिला को पीटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...