प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 19 -- कोहंडौर के दूबे दयाल का पुरवा निवासी रामू ने अपनी बेटी अंजली की शादी इलाके के ही गड़वा नरहरपुर निवासी शिवा के साथ जनवरी 2025 में की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। 16 अप्रैल को पति ने उसे कमरे में बंद कर मारापीटा और आग से जलाने का प्रयास किया। आसपास के लोगों के पहुंचने पर उसकी जान बची। पीड़िता ने मामले में पति शिवा के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.