पीलीभीत, मार्च 8 -- थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम खजुरिया पचपेड़ा निवासी लीला देवी ने थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसका दामाद राकेश निवासी ग्राम बिठौरा कलां थाना गजरौला का रहने वाला हैं। छह मार्च को शाम करीब सात बजे उसकी पुत्री आरती देवी के साथ उसने शराब के नशे में मारपीट की। जब उसकी पुत्री ने फंोन से उसे सूचना दी तो वह उसकी ससुराल पहुंची। आरोप है कि उसके दामाद राकेश,भाई राजेश,पिता सुरेश,मां चमेली ने दहेज को लेकर उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.