विवाहिता को पीटने पर पति के खिलाफ केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 22 -- कुंडा। कोतवाली के लाखीपुर लरु गांव निवासी ज्ञानमती यादव ने पुलिस को तहरीर दी। उसकी शादी 12 वर्ष पहले बृजेश कुमार यादव निवासी लाखीपुर के साथ हुई। शादी के बाद से उसका पति नशे का लती हो गया, घर का सामान बेचकर नशा करने लगा। विरोध करने पर उसे मारता पीटता प्रताड़ित करता रहा। 20 जुलाई को पति ने उसे बेरहमी से पीटा। आजिज आकर उसने पति के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पीड़िता ज्ञानमती की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति बृजेश कुमार यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.