जौनपुर, अप्रैल 19 -- गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के सरेमू गांव में एक विवाहिता को उसके पति और ससुर ने प्रताड़ित कर घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर शनिवार को उसके पति और ससुर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सरेमू गांव निवासी राविया ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका पति परवेज मुशर्रफ आए दिन उसके साथ गाली गलौज और मारपीट करता है। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति उसे जान से मारने की धमकी देते हुए घर से बाहर निकाल दिया। इस कार्य में उसके ससुर एकराम भी पति का साथ देते हैं। यह भी पढ़ें- तीन तलाक देकर विवाहिता को घर से निकाला इस संबंध में एसओ प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि विवाहिता के पति और ससुर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...