विवाहिता को पीटने, मोबाइल तोड़ने में ससुरालवालों पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 12 -- कुंडा। मानिकपुर थाना क्षेत्र के मिरगढ़वा गांव निवासी नगमा बानो पत्नी मो. अंसार ने पुलिस को तहरीर दी। आठ अगस्त की शाम करीब 5:30 बजे अपनी ससुराल मिरगढ़वा में गई तो उसकी सास, ननद आदि ने उसे रहने से मना कर दिया। कारण पूछने पर गालियां देते हुए मारा पीटा, मोबाइल तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता नगमा बानो की तहरीर पर पुलिस ने सास नगीना बानो, ननद साइमा बानो, रेशमा बानो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.