विवाहिता को पीटकर सड़क पर छोड़ा,पति सहित तीन पर केस
गोरखपुर, अगस्त 4 -- कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे सुनसान सड़क पर छोड़ देने के आरोप में कैम्पियरगंज पुलिस ने पति, ननद और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चिलुआताल थाना क्षेत्र के नकहा नंबर-1, टोली घोषीपुरवा निवासी राशिया खातून ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व उनका विवाह कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के जनकपुर, नगर पंचायत चौमुखा निवासी मोहम्मद आरिफ से हुआ था। विवाह के बाद से ही पति, ननद सीमा खातून तथा अन्य ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता का आरोप है कि शनिवार शाम पति, ननद और देवर मोहम्मद फारुख ने दहेज की मांग को लेकर उनके साथ मारपीट की, जिससे उनकी आंख और शरीर पर चोटें आईं। इसके बाद आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.